दुनिया मान रही भारत का लोहा, दूसरे देशों में सबसे ज्यादा अवार्ड पाने वाले पीएम मोदी।
पांच साल में मुस्लिम देशों से पीएम मोदी को मिले छह पुरस्कार, पाकिस्तान के मुंह पर तमाचा। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और मनमोहन सिंह को सिर्फ एक-एक अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिला है।
पिछले पांच सालों में अंतरराष्ट्रीय नेता बनकर उभरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यूएई (संयुक्त अरब अमीरात) के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ऑर्डर ऑफ जायद से सम्मानित किया गया। इससे पहले पीएम मोदी को संयुक्त राष्ट्र और दक्षिण कोरिया, सऊदी अरब, फलस्तीन, अफगानिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) जैसे देशों द्वारा छह पुरस्कार दिए गए हैं। पेश है एक नजर:
1.सऊदी अरब- किंग अब्दुलाजीज साश अवॉर्ड
अप्रैल 2016
यह सऊदी अरब का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। प्रधानमंत्री मोदी को 3 अप्रैल 2016 किंग अब्दुल अजीज सैश से सम्मानित किया गया। इस सम्मान से पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा, ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री डेविड कैमरन, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, जापान के प्रधानमंत्री एबी शिंजो और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो सम्मानित हैं।
2. अफगानिस्तान- आमिर अमानुल्लाह खान पुरस्कार
04 जून, 2016
नरेन्द्र मोदी को अफगानिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘आमिर अमानुल्लाह खान पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।
3. फिलिस्तीन – ‘ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन’ सम्मान
फरवरी- 2018
किंग, राष्ट्राध्यक्षों/शासनाध्यक्षों एवं समान पद के व्यक्तियों को दिया जाने वाला फिलीस्तीन का सर्वोच्च सम्मान है।
4.यूएनईपी – चैंपियंस ऑफ द अर्थ अवॉर्ड
सितंबर 2018 नरेन्द्र मोदी को संयुक्त राष्ट्र के सर्वोच्च पर्यावरण पुरस्कार ‘चैंपियंस ऑफ अर्थ अवॉर्ड’ से नवाजा गया।
5.दक्षिण कोरिया – सियोल शांति पुरस्का
अक्टूबर 2018
वह इस पुरस्कार को पाने वाले पहले भारतीय बने।
6.यूएई- ऑर्डर ऑफ जायद
04 अप्रैल 2019
को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ जायद से नवाजने का फैसला किया। मोदी यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय हैं।
7.रूस – ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल पुरस्कार
अप्रैल 2019
रुस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को रूस के सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल’ से नवाज़ा।
8.मालदीव – ‘निशान इज्जुद्दीन’ पुरस्कार
जून 2019
मालदीव ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘निशान इज्जुद्दीन’ देने की घोषणा की। यह पुरस्कार मालदीव का सर्वोच्च सम्मान है जो विदेशी गणमान्य व्यक्तियों को दिया जाता है।
9.बहरीन – किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां
अगस्त 2019
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बहरीन में किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मोदी को यह सम्मान बहरीन के किंग हमाद बिन इसा बिन सलमान अल खलीफा ने भारत के खाड़ी देशों के साथ मित्रता को मजबूत करने व द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने की मान्यता के तौर पर दिया
10.अमेरिका – ग्लोबल गोलकीपर अवॉर्ड
सितंबर 2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिका में ग्लोबल गोलकीपर अवॉर्ड से नवाजा गया। पीएम मोदी को ये अवॉर्ड स्वच्छ भारत अभियान के लिए बिल और मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन ने न्यूयॉर्क में दिया।
©® KUSUM GOSWAMI

©®Kusum Goswami
1 thought on “पांच साल में मुस्लिम देशों से मोदी को मिले छह पुरस्कार”